September 12, 2026
रेंजर्स ग्राउंड में विक्रम वाहन–ड्राइवर सत्यापन अभियान शुरू, 514 वाहनों का होगा अनिवार्य सत्यापन
राज्य

रेंजर्स ग्राउंड में विक्रम वाहन–ड्राइवर सत्यापन अभियान शुरू, 514 वाहनों का होगा अनिवार्य सत्यापन

देहरादून में शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से रेंजर्स ग्राउंड में विक्रम वाहन एवं ड्राइवर सत्यापन अभियान की शुरुआत कर दी गई है। यह अभियान सोमवार तक चलेगा, जिसके तहत शहर में संचालित सभी 514 विक्रम वाहनों का अनिवार्य सत्यापन किया जाएगा।

अभियान के पहले दिन कुल 142 विक्रम वाहन और उनके चालकों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों की भौतिक स्थिति की जांच के साथ-साथ चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जांच में जो वाहन और चालक सभी मानकों पर सही पाए गए, उन्हें परिचय पत्र जारी किए गए और वाहनों पर सत्यापन स्टीकर लगाए गए।

वहीं जांच के दौरान पांच विक्रम वाहन अनफिट पाए गए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अवैध या अनफिट वाहनों पर रोक लगाना है। संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा सत्यापन कार्य लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *