October 27, 2026
भारी बर्फबारी में SDRF का साहसिक रेस्क्यू, पहाड़ों में फंसे सैकड़ों लोगों की जान बची
राज्य

भारी बर्फबारी में SDRF का साहसिक रेस्क्यू, पहाड़ों में फंसे सैकड़ों लोगों की जान बची

नैनीताल/उत्तरकाशी/टिहरी:
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी के बीच SDRF ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सैकड़ों फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल के ऊंचाई वाले इलाकों में रातभर हुई बर्फबारी से कई सड़कें बंद हो गईं, जिससे वाहन और यात्री रास्तों में फंस गए। रामगढ़–मुक्तेश्वर और धानाचुली बैंड क्षेत्र में SDRF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बर्फ में फंसे दर्जनों वाहनों को सुरक्षित निकाला। धानाचुली बैंड पर JCB की मदद से सड़क से बर्फ हटाई गई, जहां 20 से 25 वाहनों को सुरक्षित बाहर लाया गया। वहीं टिहरी के घनसाली क्षेत्र में मयाली रोड पर शादी समारोह से लौट रहे 8 लोग वाहन समेत बर्फ में फंस गए थे, जिन्हें SDRF टीम ने सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया। उत्तरकाशी के लम्बगांव मोटर मार्ग पर चौरंगी क्षेत्र में करीब 75 लोग बर्फ के बीच फंसे थे, जिन्हें सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। कड़ाके की ठंड और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद SDRF की टीमें पूरी रात सक्रिय रहीं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी क्षेत्र से जनहानि की सूचना नहीं मिली है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *