January 25, 2026
राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश के समग्र विकास पर हुई चर्चा
राज्य

राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश के समग्र विकास पर हुई चर्चा

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान राज्य में संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी, वहीं राज्यपाल ने योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

बैठक में समसामयिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों के बीच प्रदेश के विकास को गति देने के लिए बेहतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर सहमति बनी। इसके साथ ही भविष्य की विकास रणनीतियों को लेकर भी अहम बातचीत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *