देहरादून में भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, बरसाती नाले से अतिक्रमण हटाया
Latest राज्य

देहरादून में भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, बरसाती नाले से अतिक्रमण हटाया

देहरादून | 11 फरवरी 2026

देहरादून में भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए गल्ज्वाड़ी क्षेत्र में बरसाती नाले पर बनाई गई लगभग 8 मीटर लंबी पक्की दीवार को ध्वस्त कर दिया। मौके पर चल रही अवैध प्लाटिंग और निर्माण गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी की अगुवाई में राजस्व, पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि बरसाती जल के प्राकृतिक प्रवाह को अवरुद्ध कर अवैध निर्माण किया गया था, जिससे भविष्य में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका थी।

प्रशासन ने सरकारी भूमि और जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध कब्जों और निर्माण गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों और नालों से छेड़छाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग या अतिक्रमण की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *