देहरादून में अधिवक्ता सोहेल की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Latest अपराध

देहरादून में अधिवक्ता सोहेल की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून: देहरादून-शिमला रोड स्थित बुड्ढी गांव में अधिवक्ता सोहेल की गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

Oplus_16908288

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने अधिवक्ता सोहेल पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *