ऋषिकेश समाचार: दर्दनाक सड़क हादसे में खाई में गिरी शिवपुरी चौकी प्रभारी की स्कॉर्पियो, विनोद शर्मा की मौत
Latest देहरादून न्यूज

ऋषिकेश समाचार: दर्दनाक सड़क हादसे में खाई में गिरी शिवपुरी चौकी प्रभारी की स्कॉर्पियो, विनोद शर्मा की मौत

ऋषिकेश। ऋषिकेश क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपनी स्कॉर्पियो से चौकी लौट रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे का पता सुबह राहगीरों की सूचना मिलने के बाद चला।

सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद वाहन तक पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय स्कॉर्पियो में कितने लोग सवार थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक विनोद शर्मा मूल रूप से डोईवाला के रानीपोखरी निवासी थे। पुलिस विभाग में वह अपनी कार्यशैली और व्यवहार के कारण काफी लोकप्रिय थे। इससे पहले वह ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके थे। पुलिस सेवा में आने से पहले वह भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।

इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *