कांवड़ मेला 2026: एसएसपी श्वेता चौबे ने 200 रिक्रूट आरक्षियों को ड्यूटी से पहले किया ब्रीफ
Latest देहरादून न्यूज

कांवड़ मेला 2026: एसएसपी श्वेता चौबे ने 200 रिक्रूट आरक्षियों को ड्यूटी से पहले किया ब्रीफ

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्रीमती श्वेता चौबे ने हरिद्वार एवं मुनि की रेती क्षेत्र में कांवड़ ड्यूटी के लिए नियुक्त लगभग 200 प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ किया।

एसएसपी ने जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान दृढ़ता और शालीनता का संतुलन बनाए रखें तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने संवेदनशील, अनुशासित और जनमित्र पुलिसिंग अपनाने पर विशेष जोर दिया।

ब्रीफिंग के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया, विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय तथा प्रभावी संचार व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आवश्यक मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से सेवा, सुरक्षा, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *