September 11, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशालय देहरादून में बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण
Latest देहरादून न्यूज

स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशालय देहरादून में बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

Oplus_16908288

देहरादून। देशभर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय, देहरादून के प्रांगण में ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री केएस चौहान, उप निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव एवं श्रीमती अर्चना, सूचना अधिकारी श्री विरेश्वर तोमर सहित सूचना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *