October 7, 2026
नैनीताल में 23 सितंबर को स्कूल-कॉलेज बंद, नंदा देवी महोत्सव पर DM ने घोषित किया अवकाश
Latest देहरादून न्यूज

नैनीताल में 23 सितंबर को स्कूल-कॉलेज बंद, नंदा देवी महोत्सव पर DM ने घोषित किया अवकाश

नैनीताल | श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन अवसर पर जिलाधिकारी नैनीताल ने 23 सितंबर 2026 को नगर क्षेत्र के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

प्रशासन के अनुसार 23 सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा तथा डोला विसर्जन का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा। महोत्सव के समापन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने की संभावना है, जिससे नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा तथा सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने नैनीताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और महाविद्यालयों में अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

प्रशासन ने नागरिकों और अभिभावकों से शोभायात्रा के दौरान यातायात संबंधी व्यवस्थाओं का पालन करने तथा आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *