October 7, 2026
SIR-2026 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, आयुक्त दीपक रावत ने की सुपर चेकिंग
Latest देहरादून न्यूज

SIR-2026 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, आयुक्त दीपक रावत ने की सुपर चेकिंग

नैनीताल : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर प्राप्त दावे और आपत्तियों की ऑनलाइन सुपर चेकिंग की गई। कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं निर्वाचक नामावली प्रेक्षक दीपक रावत ने प्रारूप-6, प्रारूप-7 और प्रारूप-8 में प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का अंतिम निस्तारण से पूर्व परीक्षण किया।

आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि 3 अक्टूबर 2026 को विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद पात्र नागरिक नए मतदाता के रूप में पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने तथा नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए निर्धारित ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समय की बचत करने वाली होगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि SIR-2026 के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आम नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी व्यापक रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाता इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

आयुक्त ने कहा कि त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। इसलिए आवेदन पत्रों की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा में की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *