October 7, 2026
CM धामी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं के दल को किया रवाना
Latest देहरादून न्यूज

CM धामी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं के दल को किया रवाना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय, देहरादून से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं के दल से संवाद किया और उन्हें फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, स्थानीय विशेषताओं, विकास कार्यों और नवाचारी पहलों को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलता है। इससे युवाओं का अनुभव और दृष्टिकोण व्यापक होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे भ्रमण उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विशिष्ट पहचान को देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का भी माध्यम बनते हैं। उन्होंने युवा क्रिएटर्स से आह्वान किया कि वे हरियाणा भ्रमण के दौरान वहां की संस्कृति और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानने के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक परंपराओं, प्राकृतिक विरासत और विकास की संभावनाओं से भी वहां के लोगों को परिचित कराएं।

उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपनी यात्रा के अनुभवों को रचनात्मक माध्यमों से साझा करें, ताकि विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिले और उत्तराखंड की विशेषताओं को देशभर में नई पहचान मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *