मुख्यमंत्री धामी से सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी ने की शिष्टाचार भेंट
मनोरंजन राज्य

मुख्यमंत्री धामी से सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक, कवि एवं गीतकार प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहित्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में प्रसून जोशी द्वारा दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी और प्रसून जोशी के बीच कला, संस्कृति, साहित्य और सिनेमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, लोक संगीत तथा राज्य में फिल्म निर्माण और शूटिंग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को फिल्म निर्माण एवं शूटिंग के लिए अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए सरकार द्वारा आवश्यक नीतिगत सहयोग, सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की और कहा कि उनके अनुभव और दृष्टिकोण से भारतीय सिनेमा और सांस्कृतिक क्षेत्र को नई दिशा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *