ब्रेकिंग: CM पुष्कर सिंह धामी आज नेनीताल दौरे पर, रामनगर में कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
राजनीति

ब्रेकिंग: CM पुष्कर सिंह धामी आज नेनीताल दौरे पर, रामनगर में कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

त्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami आज नेनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:45 बजे Hanuman Jayanti के अवसर पर पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। रामनगर में मुख्यमंत्री का भंडारा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जिसमें स्थानीय जनता से संवाद किया जाएगा।

दोपहर बाद डिग्री कॉलेज मैदान में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर संबोधित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे Dehradun लौटकर शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *