देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, सहसपुर में मिट्ठीबेरी–परवल मार्ग चौड़ीकरण का शिलान्यास
Latest राज्य

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, सहसपुर में मिट्ठीबेरी–परवल मार्ग चौड़ीकरण का शिलान्यास

देहरादून/सहसपुर | 12 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के सहसपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और मिट्ठीबेरी–परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया तथा क्षेत्र को महत्वपूर्ण सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क चौड़ीकरण कार्य से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, कृषि गतिविधियों और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश भर में अभूतपूर्व विकास कार्य किए जा रहे हैं और राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *