देहरादून में आज ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ का शुभारंभ
Latest राज्य

देहरादून में आज ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ का शुभारंभ

देहरादून में आज ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ का विधिवत शुभारंभ किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे, जबकि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

यह कार्यक्रम मुख्य सेवक सदन, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य एकल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के माध्यम से सरकार एकल महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर, आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन प्रदान करेगी, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी होकर सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें।

राज्य सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *