खटीमा में सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, दी एकता और सौहार्द का संदेश
राज्य

खटीमा में सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, दी एकता और सौहार्द का संदेश

पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में शिरकत कर प्रदेशवासियों को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और सामूहिक उत्सव की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि विविध संस्कृतियों का यह संगम यह दर्शाता है कि ऊधमसिंहनगर वास्तव में “मिनी भारत” है, जहाँ एकता में विविधता की सुंदर झलक देखने को मिलती है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर दीपक बाली, विकास शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और लोहड़ी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *