January 26, 2026
देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सामुदायिक भवन, नागल हटनाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 04 राजपुर में ₹398.96 लाख की लागत से निर्मित नागल हटनाला पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मण्डी परिषद द्वारा ₹23 लाख की लागत से तैयार की गई विभिन्न विकास योजनाओं का भी लोकार्पण किया गया।

इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वार्ड 04 के अंतर्गत नागल हटनाला, चालंग एवं कुल्हान क्षेत्रों में सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों का ₹188.36 लाख की लागत से शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर पेयजल आपूर्ति, सुगम आवागमन और जलनिकासी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोपरि मानते हुए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल, सड़क और नाली जैसे विकास कार्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *