कोडीन युक्त कफ सिरप बिक्री पर औषधि विभाग की सख्त कार्रवाई
Latest राज्य

कोडीन युक्त कफ सिरप बिक्री पर औषधि विभाग की सख्त कार्रवाई

देहरादून। कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से औषधि विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में विकासनगर, डाकपत्थर एवं सेलाकुई क्षेत्र में स्थित विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर पर औषधि नियमों के उल्लंघन सहित कई अनियमितताएँ पाई गईं। विभागीय अधिकारियों द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान के औषधियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

औषधि विभाग ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे केवल पंजीकृत एवं लाइसेंसधारी थोक विक्रेताओं से ही दवाइयों की खरीद करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *