देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में बीती रात देहरादून पुलिस ने एसपी सिटी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अलग-अलग पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में व्यापक जांच-पड़ताल की।
पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के ठिकानों पर औचक छापेमारी भी की गई। इसके साथ ही शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी गई।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले और निर्धारित समय के बाद संचालित हो रहे बार एवं रेस्टोरेंट्स के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
