देहरादून: राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी, धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला
राज्य

देहरादून: राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी, धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विभिन्न श्रेणियों की पेंशन राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

सरकार के फैसले के अनुसार—

  • 7 दिन जेल गए या घायल आंदोलनकारियों की पेंशन 6000 रुपये से बढ़ाकर 7000 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।

  • अन्य आंदोलनकारियों की पेंशन 4500 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रतिमाह की गई है।

  • पूर्णतः शय्याग्रस्त आंदोलनकारियों की विशेष पेंशन 20000 रुपये से बढ़ाकर 30000 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।

  • शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन 3000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय को आंदोलनकारियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के प्रति सरकार की कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक बताया।

सरकार के इस फैसले को राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *