हरिद्वार कुम्भ 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी की हाई लेवल बैठक
Latest धार्मिक/धर्म-समाचार राज्य

हरिद्वार कुम्भ 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी की हाई लेवल बैठक

हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुम्भ मेला की तैयारियों को लेकर सरकार ने रफ्तार तेज कर दी है। इसी क्रम में सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कुम्भ को लेकर एक हाई लेवल बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुम्भ से पूर्व सभी विभाग अपने-अपने कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। इसके लिए 31 अक्टूबर तक की डेडलाइन तय की गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडे ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि सचिवालय में आयोजित बैठक में कुम्भ से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय (Coordination) के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि कुम्भ हमारी आस्था का केंद्र है, ऐसे में वहां आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन समेत सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *