8 अप्रैल से कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का उत्तराखंड दौरा, संगठन में उत्साह का माहौल
Latest राजनीति

8 अप्रैल से कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का उत्तराखंड दौरा, संगठन में उत्साह का माहौल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की केंद्रीय प्रभारी कुमारी शैलजा के 8 अप्रैल से शुरू होने वाले उत्तराखंड के पांच दिवसीय दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरे की सफलता के लिए कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल स्वयं राज्य के सभी जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पूर्व सांसदों से लगातार संपर्क में हैं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अपने इस दौरे के दौरान कुमारी शैलजा एक दर्जन से अधिक संगठनात्मक जिलों में पार्टी पदाधिकारियों, प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। दौरे के अंतिम दो दिन यानी 11 और 12 अप्रैल को वे युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, पूर्व सैनिक विभाग और अल्पसंख्यक विभाग के कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके साथ ही अंतिम दिन एनएसयूआई द्वारा आयोजित “जय भीम जय हिंद” कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि हाल के दिनों में अन्य दलों के नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पार्टी में व्यापक चर्चा हुई है, जो कि पार्टी के लोकतांत्रिक स्वरूप को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे भविष्य में अन्य दलों के नेताओं के शामिल होने के लिए एक स्पष्ट और सर्वसम्मत प्रक्रिया तय होगी, जो पार्टी के दीर्घकालिक हित में लाभकारी होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कुमारी शैलजा के इस दौरे से प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और कुमाऊं से गढ़वाल तक उनके कार्यक्रमों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *