देहरादून | संवाददाता
उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने लोकभवन, देहरादून में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने भारत की राष्ट्रपति की ओर से जारी वह अधिपत्र पढ़कर सुनाया, जिसके माध्यम से न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
उत्तराखंड हाईकोर्ट के 15वें मुख्य न्यायाधीश
न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता उत्तराखंड उच्च न्यायालय के 15वें मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने 10 जनवरी 2026 को औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व 9 जनवरी 2026 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र (जी. नरेंद्र) सेवानिवृत्त हुए।
न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र ने 26 दिसंबर 2024 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले सुनाए, जिन्हें न्यायिक क्षेत्र में उल्लेखनीय माना जाता है।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता के कार्यभार संभालने से राज्य की न्यायिक व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Administered the oath of office to Justice Manoj Kumar Gupta as the Chief Justice of the Uttarakhand High Court.
As he takes charge of this esteemed constitutional office, I convey my warm greetings and best wishes.#ChiefJustice #UttarakhandHighCourt#OathCeremony… pic.twitter.com/6rnypgCyhV
— LT GEN GURMIT SINGH, PVSM, UYSM, AVSM, VSM (Retd) (@LtGenGurmit) January 10, 2026
