January 26, 2026
भाजपा को मिला 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन के चयन पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जश्न
देश

भाजपा को मिला 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन के चयन पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जश्न

भारतीय जनता पार्टी को 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने एवं नितिन नबीन के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के अवसर पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव लोकतंत्र में विश्वास करती आई है। उसी लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि नितिन नबीन की युवा सोच, संगठनात्मक क्षमता और सशक्त नेतृत्व के बल पर भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में उन राज्यों में भी मजबूती से आगे बढ़ेगी, जहाँ वर्तमान में पार्टी सत्ता में नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा देशभर में अपना परचम लहराएगी और संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को संगठन के लिए एक नई शुरुआत बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यकाल को ऐतिहासिक और सफल होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *