नई दिल्ली, 13 जनवरी। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने नितिन नबीन को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

भेंट के दौरान पार्टी संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार, मजबूती और उत्तराखंड की प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकासवादी राजनीति की प्रतीक है, जहाँ एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और समर्पण के बल पर संगठन में उच्चतम पदों तक पहुँच सकता है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में भाजपा लगातार नई ऊँचाइयों को छू रही है। मंत्री रेखा आर्या ने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
