जनपद रुद्रप्रयाग के कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सारी के सिन्द्रवाणी गांव में गुलदार हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दिनांक 03 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि को एक 05 वर्षीय बच्चे को गुलदार द्वारा उठाकर ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा तत्काल SDRF टीम की मांग की गई।

SDRF पोस्ट गोचर से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सघन सर्च अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान दुर्भाग्यवश बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जिसे आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कुल छह अलग-अलग टीमें सर्च एवं सुरक्षा अभियान में लगाई गईं। सर्च अभियान में वन विभाग के 20 कर्मी, जिला आपदा प्रबंधन के 9 जवान तथा जिला प्रशासन के 5 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। एसडीएम रुद्रप्रयाग, डीडीएमओ, एसडीओ वन विभाग एवं जिला सूचना अधिकारी स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहे।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन पूरे घटनाक्रम की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। वे ग्राम प्रधान, स्थानीय निवासियों एवं घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से लगातार अद्यतन जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वन विभाग द्वारा गुलदार की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही

