UGC-DEB द्वारा जारी नवीन दिशानिर्देश (दिनांक 31 मार्च 2026) के क्रम में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने अकादमिक सत्र जनवरी 2026 के ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है।
अब अभ्यर्थी 09 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह निर्णय उन अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे।
सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे इस विस्तारित अवधि का लाभ उठाते हुए समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
