उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत, समान कार्य समान वेतन पर शासनादेश जारी
Latest राज्य

उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत, समान कार्य समान वेतन पर शासनादेश जारी

उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। धामी सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए समान कार्य, समान वेतन को लेकर शासनादेश जारी कर दिया है। इस निर्णय से राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा।

मंगलवार को सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया। इससे पहले धामी कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी थी, जिसके बाद अब इसे औपचारिक रूप से लागू करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उपनल कर्मचारी लंबे समय से समान कार्य के बदले समान वेतन की मांग कर रहे थे, जिसे लेकर कई बार आंदोलन और ज्ञापन भी दिए गए थे।

सरकार के इस फैसले के बाद विभिन्न विभागों में तैनात उपनल कर्मचारियों में संतोष देखा जा रहा है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस शासनादेश के लागू होने से वेतन में समानता आएगी और वर्षों से चली आ रही असमानता दूर होगी। शासन स्तर पर इसे कर्मचारियों के हित में लिया गया महत्वपूर्ण फैसला बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *