अमित शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले शताब्दी नगर में हाई अलर्ट, डीजीपी की अगुवाई में हाई लेवल सुरक्षा मंथन
देश राज्य

अमित शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले शताब्दी नगर में हाई अलर्ट, डीजीपी की अगुवाई में हाई लेवल सुरक्षा मंथन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर हरिद्वार के बैरागी कैंप स्थित शताब्दी नगर में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से सख्त कर दिया गया है। गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह और गृह मंत्री के संभावित आगमन को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को फुल अलर्ट पर रखा गया है।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस बैठक में आईजी, डीआईजी, एसएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जहां कार्यक्रम की हर परत की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसके साथ ही ड्रोन सर्विलांस, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर सघन तलाशी, तथा ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह और गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ पूरी तरह सतर्क हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *