विद्यालयी शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती शुरू
Latest राज्य शिक्षा

विद्यालयी शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती शुरू

उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के तहत इच्छुक अभ्यर्थी 5 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कौशल विकास विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। नियुक्ति आउटसोर्सिंग माध्यम से की जाएगी, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15 हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा।

इस भर्ती से विद्यालयी शिक्षा विभाग के कार्यालयों एवं विद्यालयों में लंबे समय से चल रही कार्मिकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी, वहीं प्रदेश के युवाओं को स्थायी आय का अवसर भी प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *