मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पैरा एथलीट डॉ. दीपा मलिक की शिष्टाचार भेंट
खेल राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पैरा एथलीट डॉ. दीपा मलिक की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड में पैरा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना का प्रस्ताव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रख्यात पैरा एथलीट डॉ. दीपा मलिक ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. दीपा मलिक को सम्मानित करते हुए पैरा खेलों के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की।

भेंट के दौरान उत्तराखंड में पैरा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को दूरदर्शी और अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पैरा खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपर सचिव आशीष चौहान को निर्देश दिए कि प्रस्ताव से संबंधित विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र तैयार की जाए, ताकि इसे प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सके।

डॉ. दीपा मलिक ने उत्तराखंड सरकार द्वारा पैरा स्पोर्ट्स को प्रोत्साहन देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल देशभर के पैरा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *