रूद्रपुर और पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए जिला चिकित्सालय चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपे गए
प्रदेश/लोकल न्यूज़

रूद्रपुर और पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए जिला चिकित्सालय चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपे गए

xr:d:DAFdPaAEdxY:472,j:1519234725955246866,t:23070707

देहरादून। राज्य सरकार ने रूद्रपुर और पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेजों के सुचारु संचालन को लेकर बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिन कुर्वे ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार पं. रामसुमेर शुक्ल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, रूद्रपुर के संचालन हेतु जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय, रूद्रपुर को चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड के अधीन हस्तांतरित किया गया है। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़ के संचालन के लिए बी.डी. पाण्डेय जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ एवं महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ को भी चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंप दिया गया है।

अब तक ये सभी चिकित्सालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहे थे। आदेश के तहत अब संबंधित चिकित्सालयों का प्रशासनिक एवं वित्तीय नियंत्रण संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य/निदेशक के अधीन रहेगा।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन चिकित्सालयों में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के मानकों के अनुरूप अवशेष वांछित उपकरणों एवं औषधियों की व्यवस्था चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

इस निर्णय से दोनों मेडिकल कॉलेजों के शैक्षणिक एवं चिकित्सीय ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *