October 7, 2026
ऑडेन कोल से सभी 29 ट्रेकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, सुरक्षित लौटे हर्षिल
Latest देहरादून न्यूज

ऑडेन कोल से सभी 29 ट्रेकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, सुरक्षित लौटे हर्षिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नेतृत्व में उत्तरकाशी के दुर्गम ऑडेन कोल (Auden’s Col) क्षेत्र में फंसे सभी 29 ट्रेकर्स का सफलतापूर्वक हेली रेस्क्यू कर लिया गया है। राहत एवं बचाव अभियान के तहत सभी ट्रेकर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलिपैड पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया।

जिला प्रशासन के अनुसार सभी ट्रेकर्स पूरी तरह स्वस्थ हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुरक्षित रूप से उनके-अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। अभियान में मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद विभिन्न एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से रेस्क्यू सफल रहा।

प्रशासन ने बताया कि कालिंदी पास क्षेत्र में हेली रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है। वहीं एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (NIM) और वन विभाग की टीमें विभिन्न ट्रेकिंग रूटों एवं बेस कैंपों पर लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *