हल्द्वानी फोटोग्राफर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, कार्यकारिणी का विस्तार व आई-कार्ड वितरण
राज्य

हल्द्वानी फोटोग्राफर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, कार्यकारिणी का विस्तार व आई-कार्ड वितरण

हल्द्वानी, 27 दिसंबर 2025।
आज हल्द्वानी फोटोग्राफर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक हट गार्डन, नैनीताल रोड में संपन्न हुई। बैठक में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ सदस्यों सहित समस्त सम्मानित फोटोग्राफरों ने भाग लिया और फोटोग्राफर कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन नंबर UK06608112025015495 बताया गया। इस अवसर पर सदस्यों को आई-कार्ड एवं बुकिंग पैड भी वितरित किए गए। साथ ही नए सदस्यों को संगठन में शामिल करते हुए उन्हें विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

कार्यकारिणी में नंदन बिष्ट, गिरीश चंद्र, गोकुल पपोला, पंकज जोशी, सौरभ रावत, जगत शर्मा, मोहन जोशी, पंकज बात्रा, श्याम सिंह, महेंद्र कंबोज, यशपाल आर्य, धर्मानंद भट्ट एवं भास्कर पांडे को नई जिम्मेदारियां दी गईं।

बैठक में मार्गदर्शक श्री सतीश कुमार अग्रवाल, श्री सतेंद्र सिंह ‘शम्मी’ एवं श्री प्रेम पोखरिया सहित सचिव पंकज गुम्बर और अजय गुम्बर, अध्यक्ष कमल बसानी, कोषाध्यक्ष जगदीश फुलारा, उपाध्यक्ष नीरज जोशी, संगठन मंत्री दीपांशु पोखरिया तथा महामंत्री यशवंत सिंह रावत ने संगठन के हित में अपने विचार रखे।

बैठक में लगभग 150 फोटोग्राफर सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने, पेशेगत समस्याओं के समाधान और फोटोग्राफरों के कल्याण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *