September 12, 2026
उत्तराखंड हाई कोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, शुक्रवार को संभालेंगे कार्यभार
राज्य

उत्तराखंड हाई कोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, शुक्रवार को संभालेंगे कार्यभार

नैनीताल।
उत्तराखंड हाई कोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। गुरुवार को जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वर्तमान में वह इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं।

जस्टिस गुप्ता शुक्रवार को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गुहानथन नरेंद्र के 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पद छोड़ने के बाद यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता के नाम की सिफारिश उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए की थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति से उत्तराखंड हाई कोर्ट की न्यायिक कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *