गुंजन हत्याकांड की जांच के लिए एसपी सिटी की निगरानी में एसआईटी गठित
Latest राज्य

गुंजन हत्याकांड की जांच के लिए एसपी सिटी की निगरानी में एसआईटी गठित

देहरादून। गुंजन हत्याकांड की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार की निगरानी में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। मामले में दर्ज अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को सौंपी गई है।

गठित एसआईटी द्वारा इस प्रकरण में विवेचना की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्यों का संकलन किया जाएगा। जांच के दौरान घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज का गहन परीक्षण किया जाएगा तथा चश्मदीदों के बयानों के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच करना है।

प्रशासन की ओर से यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि न्यायालय में फास्ट ट्रैक ट्रायल के माध्यम से मामले का शीघ्र निस्तारण हो और दोषी आरोपी को सख्त सजा दिलाई जा सके। एसआईटी टीम में सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी एसओजी एवं प्रभारी फील्ड यूनिट को नामित किया गया है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *