पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी पहल: उपनल ओवरसीज रिक्रूटमेंट एजेंसी गठन को मिली रफ्तार
Latest राज्य

पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी पहल: उपनल ओवरसीज रिक्रूटमेंट एजेंसी गठन को मिली रफ्तार

गढ़ी कैंट स्थित उपनल मुख्यालय में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित उपनल बोर्ड बैठक में उपनल ओवरसीज रिक्रूटमेंट एजेंसी (यूओआरए) के गठन प्रस्ताव पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे और प्रस्ताव को शीघ्र लागू करने पर जोर दिया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यूओआरए के गठन से प्रदेश के पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए देश-विदेश में नए रोजगार अवसर सृजित होंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया को त्वरित गति से आगे बढ़ाने और सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण और युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा यह पहल रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। बैठक में एजेंसी की संरचना, कार्यप्रणाली और संभावित अवसरों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *