देहरादून | 12 फरवरी 2026
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक, पुनर्वास निदेशालय (पश्चिमी क्षेत्र) के ब्रिगेडियर सुधीर मलिक ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर ब्रिगेडियर सुधीर मलिक ने रक्षा मंत्रालय के अधीन महानिदेशालय पुनर्वास द्वारा देहरादून के जसवंत ग्राउंड, गढ़ी कैंट में 13 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले पूर्व सैनिकों (ESM) के रोजगार मेला कार्यक्रम हेतु औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया।

बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों के पुनर्वास, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में रोजगार अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के सर्वांगीण कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह रोजगार मेला पूर्व सैनिकों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
