Dehradun में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। आधी रात जारी ट्रांसफर सूची में 3 थानाध्यक्ष समेत कुल 30 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
इस निर्णय को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। कई महत्वपूर्ण थानों में प्रभारी अधिकारियों को बदला गया है, जिससे पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सभी नव नियुक्त अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।
