उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर सरकार का बड़ा फैसला
Latest राज्य

उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर सरकार का बड़ा फैसला

देहरादून। मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड सरकार ने पूरे प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर सभी विभागों और जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, 19 मई 2026 से 21 मई 2026 तक राज्य में राजकीय शोक रहेगा। इस अवधि में प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

आदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार 20 मई 2026 को पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

यह आदेश उत्तराखंड शासन के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी किया गया। शासन ने सभी प्रमुख सचिवों, जिलाधिकारियों, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं में गिने जाते थे। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति और सामाजिक जीवन में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *