डॉ. रुचि पांडेय एवं डॉ. पूजा जुयाल की पुस्तक ‘Medicinal and Culinary Spices of Uttarakhand’ का प्रकाशन
Latest शिक्षा

डॉ. रुचि पांडेय एवं डॉ. पूजा जुयाल की पुस्तक ‘Medicinal and Culinary Spices of Uttarakhand’ का प्रकाशन

देहरादून। डॉ. रुचि पांडेय एवं डॉ. पूजा जुयाल द्वारा रचित पुस्तक ‘Medicinal and Culinary Spices of Uttarakhand’ का सफलतापूर्वक प्रकाशन हुआ है। यह पुस्तक उत्तराखण्ड में पाए जाने वाले औषधीय एवं खाद्य मसालों की समृद्ध परंपरा, उनके पोषणीय महत्व तथा औषधीय गुणों का विस्तृत एवं वैज्ञानिक विवरण प्रस्तुत करती है।

पुस्तक में विभिन्न मसालों की वनस्पतिक जानकारी, पारंपरिक उपयोग, स्वास्थ्य लाभ तथा स्थानीय संस्कृति में उनके महत्व को सरल एवं प्रभावी भाषा में समझाया गया है। यह कृति शोधार्थियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा औषधीय पौधों एवं पारंपरिक ज्ञान में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए अत्यंत उपयोगी मानी जा रही है।

लेखिकाओं ने पुस्तक के माध्यम से उत्तराखण्ड की जैव-विविधता एवं पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है। साथ ही यह पुस्तक स्थानीय संसाधनों के सतत उपयोग, जन-जागरूकता तथा औषधीय पौधों के महत्व को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगी।

ज्ञान-विज्ञान और समाज के हित में किया गया यह प्रयास प्रेरणादायक एवं सराहनीय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *