देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री आवास में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न प्रेरणादायक विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में साझा किए गए विचार युवाओं और विद्यार्थियों को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए संदेशों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और विभिन्न विषयों पर अपनी उत्सुकता एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।
