देहरादून मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान 2026: जागरूकता रथ रवाना, 7 जुलाई तक चलेगा अभियान
Latest देहरादून न्यूज

देहरादून मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान 2026: जागरूकता रथ रवाना, 7 जुलाई तक चलेगा अभियान

देहरादून। मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने की पहल शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने रविवार को आईटी पार्क से मतदाता जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन जागरूकता रथों के माध्यम से जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा त्रुटियों के सुधार के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान में भाग लेकर मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि 7 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे समय पर अपने प्रपत्र भरकर जमा करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *