सल्ट: ग्रामसभा मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 250 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ
Latest देहरादून न्यूज

सल्ट: ग्रामसभा मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 250 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

सल्ट। विकासखंड सल्ट की ग्रामसभा मैठाणी में चामुंडा अस्पताल, काशीपुर के संस्थापक डॉ. यशपाल रावत के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हड्डी रोग, चर्म रोग और महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।

शिविर के दौरान लगभग 250 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने सिरदर्द, जुकाम, उल्टी-दस्त सहित विभिन्न सामान्य एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी। ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता परम कांडपाल ने किया। ग्रामीणों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *