देहरादून समाचार: मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’
Latest देहरादून न्यूज

देहरादून समाचार: मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कैंट डाकरा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री और देशवासियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।

कार्यक्रम के उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों, नवाचारों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े सकारात्मक प्रयासों को देश के सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों को प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक बदलाव की भावना मजबूत होती है।

गणेश जोशी ने कहा कि मन की बात ने देश के कोने-कोने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को पहचान दिलाने का कार्य किया है। यह कार्यक्रम समाज में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के नवाचार और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों को बढ़ावा देता है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता इन प्रेरणादायक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की भावना और अधिक मजबूत हो सके।

इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे और सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *