राष्ट्रीय राजमार्ग 707A पर कद्दूखाल में भूस्खलन, पुराना भवन क्षतिग्रस्त, रेस्टोरेंट और झुग्गियां पहले ही कराई गईं खाली
Latest देहरादून न्यूज

राष्ट्रीय राजमार्ग 707A पर कद्दूखाल में भूस्खलन, पुराना भवन क्षतिग्रस्त, रेस्टोरेंट और झुग्गियां पहले ही कराई गईं खाली

देहरादून: राष्ट्रीय राजमार्ग 707A पर कद्दूखाल स्थित दुकानों के पास भूस्खलन (स्लाइड) होने से एक पुराना खाली भवन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि समय रहते प्रशासन द्वारा खतरे की जद में आ रहे दो रेस्टोरेंट, कुछ खोखे और लेबर की झुग्गियों को खाली करवा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

प्रशासन के अनुसार, भूस्खलन के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा क्षेत्र की निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *