पौड़ी: नैनीडांडा में प्राथमिक शिक्षकों का धरना, पुरानी पेंशन की मांग
Latest देहरादून न्यूज

पौड़ी: नैनीडांडा में प्राथमिक शिक्षकों का धरना, पुरानी पेंशन की मांग

पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा विकासखंड में उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने शिक्षा बचाओ, पुरानी पेंशन बहाली तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से जुड़े मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे जिला एवं प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षक हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और संघ शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने देगा।

धरने में संघ के मंत्री अजेश रावत, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, जशपाल सिंह, त्रिलोक सिंह, गिरीश चंद्र सहित बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *