चकराता में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रीतम सिंह ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
Latest देहरादून न्यूज

चकराता में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रीतम सिंह ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

देहरादून: चकराता विधानसभा के कालसी ब्लॉक स्थित बाड़वाला में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने 17 जुलाई को देहरादून में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा की नीतियों से असंतुष्ट 41 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। कांग्रेस का दावा है कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और नए सदस्यों के जुड़ने से क्षेत्र में बदलाव का माहौल बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *