उत्तरकाशी: लगातार बारिश के चलते यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन के अनुसार सिलाई बैंड, पालीगाड, स्यानाचट्टी, हनुमानचट्टी, जंगलचट्टी, रानाचट्टी और झर्झरगाड के पास भारी मलबा और पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध है।
संबंधित विभागों और मशीनरी को मार्ग खोलने के कार्य में लगाया गया है। मलबा हटाने का अभियान लगातार जारी है और सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन ने यात्रियों, स्थानीय लोगों और चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले सड़क की ताज़ा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
