September 12, 2026
कोटद्वार की खोह नदी का जलस्तर बढ़ा, तेज बहाव से प्रशासन ने किया अलर्ट
Latest देहरादून न्यूज

कोटद्वार की खोह नदी का जलस्तर बढ़ा, तेज बहाव से प्रशासन ने किया अलर्ट

कोटद्वार। पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्र में खोह नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का बहाव तेज हो गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रशासन ने अपील की है कि लोग नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। विशेष रूप से नदी किनारे रहने वाले लोगों और आवाजाही करने वालों से अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम और नदी के जलस्तर में बदलाव को देखते हुए किसी भी तरह का जोखिम न लें। तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *